नई दीपावली


इस दीपावली आप खुशियों के दीप जलाएं,
यह दिवाली आपके जीवन में नया प्रकाश लाये,
आप आगे बढे और अपनी मंज़िल को पायें,
ईश्वर से यही कामना करता हूँ की हर दीपावली आपके जीवन में नई उमंग लाये।


शुभ दीपावली



Photobucket
यह दीपावली मेरे लिए नई है। यह पहली दिवाली है जो मैं अपने घर से बाहर मना रहा हूँ। घर से दूर यहाँ BITS में सबकुछ थोड़ा अलग है पर ज्यादा अलग नहीं। भारत में यही खूबी है, यहाँ अनेकता में भी एकता है। फिर दिवाली तो राष्ट्रीय पर्व है।

इस दिवाली में जो अलग है वो हैं पटाखें। इस बार से मैं दिवाली पर पटाखें नहीं छोड़ूगां। यह कोई अचानक लिया गया निर्णय नहीं है। मैं काफी दिनों से यह करना चाहता था, पर पहले यह थोड़ा मुशकिल था।

दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है, इसपर प्रदुषण फैला कर क्यों इसकी स्वच्छता को भंग करें। दीपावली बुराई पर अच्छाई के जीत का त्यौहार है। इस पर हम ध्वनि और वायु प्रदुषण फैला कर बुराई क्यों करें। आख़िर इस शोर मैं रूपयें फूंक कर क्या मिलता है ? मुझे पटाखों के द्वारा फैलाएं जाने वाले प्रदुषण की हानियों के बारे मैं लिखने की ज़रूरत नही हैं। इन्हें हम सब जानते हैं, क्योंकि यह हमें स्कूलों में पढाया जाता है। हम जानते हैं यह हमारे और समाज के लिए कितने खतरनाक हैं।

Photobucket
सही दीपावली पटाखों में नहीं बल्कि अपने और दूसरों के जीवन को प्रकाशित करने मे हैं। खुश रहने और दूसरो को दुःख न देने मे हैं। आज समय नही है की हम दूसरों के बदलने का इंतजार करें। आज समय है की हम ख़ुद को बदल कर लोगों के लिए उदहारण प्रस्तुत करें।

आइये हम एक कोशिश तो करें । आशा है आप इस बारे में सोचेंगें ज़रूर ।


दीपावली पर्व है रोशनी का, प्रकाश का,
इसे शोर का प्रतिमान न बनायें।

आईये हम सब मिल,
एक नई शोर मुक्त उज्जवल दीपावली मनायें।

शुभ नई दीपावली




(कृपया मुझे मेरी वर्तनी की अशुद्धियों के लिए छमा करें।)

2 comments:

Shweta Prakash said...

gud resolution...... !!

Unknown said...

Thanks Sweta!

But, the resolution would have deserved more merit had I taken it earlier.

It is very late now. Now that I am done with the first step, Change Yourself. I am working on the next step Change Your Community. But, it is already pretty late for that. I will have to wait till next Diwali to see some substantial changes.

I hope I am able to successfully do my small bit.

And, I also hope that you too will give some thought to this.

Copyright © - Mayank Abhishek | Sweet & Pure - is proudly powered by Blogger | Template Design Credits- Design Disease